सिरसा जिले के डबवाली में एक कोरियर सर्विस से उपभोक्ता का महंगा पार्सल गायब हो गया है। इस पार्सल में एक गाड़ी के महत्वपूर्ण दस्तावेज, आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) और एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) होने की बात कही जा रही है। पार्सल न मिलने से परेशान
.
जानकारी के अनुसार, उपभोक्ता मनदीप डबवाली में किलियांवाली रोड स्थित स्टील बर्फ फैक्ट्री के पास रहने वाला है। मनदीप ने बताया कि उनका एक कोरियर गुरुग्राम से आया था। गुरुवार को उन्हें डिलीवरी के लिए कॉल आया, लेकिन उस समय वे घर पर नहीं थे।
शुक्रवार को दोबारा डिलीवर का कॉल आने पर मनदीप ने बताया कि पार्सल में उनकी क्रेटा गाड़ी की आरसी और एनओसी है। इस पर कोरियर संचालक ने 10 मिनट में डिलीवरी देने का आश्वासन दिया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब पार्सल घर नहीं पहुंचा, तो वह स्वयं कॉलोनी रोड स्थित कोरियर कार्यालय पहुंचे।
ऑफिस जाने पर कर्मचारी बोला-कोरियर गुम हो गया
जब मनदीप कोरियर ऑफिस में पहुंचा तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि उनका कोरियर गुम हो गया है। संचालक की ओर से संतोषजनक जवाब न मिलने पर कहासुनी हुई और उपभोक्ता मनदीप ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और ट्राईकोन कोरियर कंपनी को ई-मेल के माध्यम से भी शिकायत भेजी। कुछ देर बाद पुलिस आ पहुंची।
बैग की जांच की तो नहीं मिला पार्सल: संचालक
दूसरी ओर, कोरियर प्वाइंट के संचालक नरेश कुमार ने घटना के संबंध में बताया कि गुरुवार को उनका लड़का डिलीवरी देने गया था, लेकिन उपभोक्ता ने फोन नहीं उठाया। शुक्रवार को दोबारा कॉल करने के बाद जब बैग की जांच की गई, तो उसमें वह पार्सल नहीं मिला। डिलीवरी बॉय सुमित पिछले सात वर्षों से उनके पास काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
