मुख्य बातें

पुलिस ने 125.81 किलो डोडाचूरा किया जब्त: 8 लेन एक्सप्रेस वे पर KIA सेल्टोस कार से बरामद किया डूडा चूरा – Sawai Madhopur News

पुलिस ने 125.81 किलो डोडाचूरा किया जब्त:  8 लेन एक्सप्रेस वे पर KIA सेल्टोस कार से बरामद किया डूडा चूरा – Sawai Madhopur News

सवाई माधोपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर डेकवा गांव के पास खंभा नंबर 288.6 के निकट एक बिना नंबर की लग्जरी कार से 125.81 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार हो गए। एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन, एएसपी विजय सिंह मीणा व सीओ सिटी उदय सिंह मीणा के सुपरविजन में कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मीणा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 8 लेन एक्सप्रेस वे पर हुई कार्रवाई कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मीणा ने बताया कि शनिवार 16 मई को सूचना मिली थी कि डेकवा गांव के पास एक्सप्रेस-वे पर एक ग्रे रंग की बिना नंबर की KIA सेल्टोस कार दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में खड़ी है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की पीछे की सीट और डिग्गी में प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ डोडा चुरा मिला।
कट्टों सहित कुल वजन 125.81 किलोग्राम पाया गया, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस को कार के आसपास कोई व्यक्ति नहीं मिला। माना जा रहा है कि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। जांच के दौरान कार से एक मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस और दो नंबर प्लेट भी बरामद हुईं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तस्कर पुलिस से बचने और पहचान छिपाने के लिए बिना नंबर की लग्जरी गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *