मुख्य बातें

चंडीगढ़ में अवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार: एक के पास विदेशी बरेटा पिस्तौल और कारतूस मिले, दूसरे से बटनदार चाकू बरामद – Chandigarh News

चंडीगढ़ में अवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार:  एक के पास विदेशी बरेटा पिस्तौल और कारतूस मिले, दूसरे से बटनदार चाकू बरामद – Chandigarh News

चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी के पास से विदेशी बरेटा पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए, जबकि दूसरे आरोपी से प्रतिबंधित बटनदार चाकू मिला। दोनों मामलों में संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पहली कार्रवाई सेक्टर-26 थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार CBO सेल की टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ‘एशियन एक्सपीरियंस क्लब’ के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक विदेशी बरेटा पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान आर्यन निवासी वरयाम सिंह कॉलोनी, अमृतसर के रूप में हुई है। इस मामले में एएसआई अंकुर की शिकायत पर सेक्टर-26 थाना में एफआईआर नंबर 59 दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस लॉकअप में है और उससे पूछताछ की जा रही है। रामदरबार में युवक के पास मिला बटनदार चाकू दूसरी कार्रवाई सेक्टर-31 थाना पुलिस ने रामदरबार इलाके में की। पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान हाथी पार्क के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक प्रतिबंधित बटनदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान रोहित निवासी फेज-1, रामदरबार के रूप में हुई है। एएसआई पवन कुमार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 82 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लॉकअप में बंद कर दिया है। हथियार कहां से आए, पुलिस कर रही जांच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे हथियार कहां से लेकर आए थे और उनका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था। पुलिस अब इन मामलों में हथियार सप्लाई नेटवर्क और अन्य संदिग्धों की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *