मुख्य बातें

मोतिहारी में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत: ससुराल वालों पर बुलेट के लिए हत्या का आरोप, परिजन के पहुंचने से पहले जलाया शव – Motihari (East Champaran) News

मोतिहारी में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:  ससुराल वालों पर बुलेट के लिए हत्या का आरोप, परिजन के पहुंचने से पहले जलाया शव – Motihari (East Champaran) News

मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष ने आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। मृतका की पहचान नीलू कुमारी(23) के रूप में हुई है। वो आदापुर थाना क्षेत्र के गुलरिया गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह की बेटी थी। मृतका के पिता मुकेश कुमार सिंह ने चिरैया थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे ससुरला वाले उन्होंने बताया कि उनकी बेटी नीलू कुमारी की शादी 3 दिसंबर 2023 को चिरैया थाना क्षेत्र के राजन कुमार सिंह से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक और दो लाख रुपए की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर नीलू के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया जाता था। इस संबंध में कई बार आपसी समझौते भी हुए, लेकिन आरोपियों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। पिता ने साजिश के तहत हत्या का लगाया आरोप पिता का आरोप है कि इसी दौरान ससुराल वालों ने साजिश रचकर नीलू की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि, घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। चिरैया थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *