कोटपूतली के पावटा में देर रात एक कंटेनर अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा नए बस स्टैंड स्थित निरंकारी भवन के सामने हुआ। कंटेनर जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर किसी अज्ञात वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर केबिन में फंस गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद चालक को क्षतिग्रस्त कंटेनर से सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।
Source link
