मुख्य बातें

रतनगढ़ में 15 लाख की ठगी, रिफंड करवाई राशि: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर एजेंसी के नाम पर हुई थी साइबर ठगी – Churu News

रतनगढ़ में 15 लाख की ठगी, रिफंड करवाई राशि:  इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर एजेंसी के नाम पर हुई थी साइबर ठगी – Churu News

चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की एजेंसी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है।
रतनगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी राशि वापस रिफंड करवा दी। रतनगढ़ निवासी मंजू कंवर और उनके पति गोविंद सिंह ने जुलाई 2025 में गूगल पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर एजेंसी के विज्ञापन को देखकर तेलंगाना स्थित पीयूआरई एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का फॉर्म भरा था। इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधियों ने डीलरशिप और माल की डिलीवरी के नाम पर उनसे अलग-अलग किस्तों में कुल 15 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। साइबर पोर्टल पर करवाई थी शिकायत दर्ज
राशि प्राप्त होने के बाद कंपनी ने न तो माल की डिलीवरी की और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ितों ने साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। रतनगढ़ थाना पुलिस की टीम ने साइबर पोर्टल 1930 के माध्यम से तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने संबंधित खातों की केवाईसी और स्टेटमेंट हासिल किए। विभिन्न बैंकों और नोडल अधिकारियों से संपर्क कर विवादित 15 लाख रुपये की राशि को तत्काल प्रभाव से होल्ड करवा दिया गया। पीड़ित की 15 लाख की राशि रिफंड करवाई
इसके बाद पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर एएसआई रामनिवास द्वारा जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि कंपनी ने परिवादी की फर्म ‘कृष्णा बिजनेस एंड प्रॉपर्टीज’ को कोई माल डिलीवर नहीं किया था, जबकि कंपनी लगातार झूठे दावे कर रही थी। जांच अधिकारी ने मामले को सिविल प्रकृति का मानते हुए अंतिम रिपोर्ट पेश की। पुलिस ने साइबर ठग के खाते को कोर्ट के आदेश पर होल्ड करवाकर पीड़ित की 15 लाख रुपए की राशि सफलतापूर्वक वापस रिफंड करवा दी। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल महेंद्र और कॉन्स्टेबल मुकेश की विशेष भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *