जयपुर में रविवार रात बेकाबू कार के पलटने से एक युवक की मौत हो गई। कार में मौजूद अन्य युवकों ने खिड़की से बाहर निकल अपनी जान बचाई। करणी विहार थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। SI ओम प्रकाश ने बताया- मृतक सुरेंद्र सिंह शेखावत (26) पलसाना के रहने वाले थे। वह सिरसी रोड पर सैफरन होटल चलाते थे। रात करीब 12:00 बजे होटल से दो गाड़ियों में 200 फीट बाईपास की तरफ जा रहे थे। 100 से अधिक स्पीड होने के कारण डिवाइडर बचाने की कोशिश में कार जयपुर बेकरी के सामने पलट गई। हादसे की तस्वीरें… कार में दोस्त मौजूद थे कार में उनके साथ पांच दोस्त भी मौजूद थे। हादसे के वक्त सुरेंद्र ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठे थे। गाड़ी में मौजूद उनके साथियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। ड्राइवर हॉस्पिटल में भर्ती साथियों ने गंभीर हालत में सुरेंद्र सिंह शेखावत और ड्राइवर अशोक बिश्नोई (26) निवासी जोधपुर को बाहर निकाला। जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। ड्राइवर अशोक को अस्पताल में एडमिट किया गया है।
Source link
