रेलवे ने ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की सुविधा के लिए भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09257, भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 29 मई 2026 से 26 जून 2026 तक (कुल 05 ट्रिप) संचालित होगी। यह ट्रेन भावनगर टर्मिनस से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 02:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:55 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09258, शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 30 मई 2026 से 27 जून 2026 तक (कुल 05 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन शकूरबस्ती से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 01:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 08:50 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में भावनगर परा, सिहोर गुजरात, धोला, बोटाड, धंधुका, धोलका, सरखेज, गांधीग्राम, चांडखेडा रोड, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें 02 सेकंड एसी, 04 थर्ड एसी, 03 थर्ड एसी इकोनॉमी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पावरकार और 01 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।
Source link
