मुख्य बातें

CSJMU के पांच प्रोफेसर टॉप 5 रिसर्चर सूची में शामिल: वीसी ने दी बधाई बोले गुणवत्तापूर्ण शोध का परिणाम – Kanpur News

CSJMU के पांच प्रोफेसर टॉप 5 रिसर्चर सूची में शामिल:  वीसी ने दी बधाई बोले गुणवत्तापूर्ण शोध का परिणाम – Kanpur News

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के पांच प्रोफेसरों ने वैश्विक स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। साइरैंक ग्लोबल प्लेटफॉर्म की ‘टॉप 5% रिसर्चर’ सूची में विश्वविद्यालय के पांच शिक्षकों को शामिल किया गया है। यह चयन उनके शोध प्रकाशनों और साइटेशन आधारित शैक्षणिक मेट्रिक्स के आधार पर किया गया है। देखिए सूची में शामिल प्रोफेसरों की फोटो… इनके नाम हुए शामिल स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेस एंड बायोटेक्नोलॉजी की डॉ. अनुराधा कलानी, डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. राकेश के. शर्मा और डॉ. आलोक पाण्डेय व स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के डॉ. प्रकाश चन्द्र गुप्ता के सहायक आचार्य को शीर्ष 5 प्रतिशत शोधकर्ता श्रेणी में स्थान मिला है। वीसी ने दी बधाई वीसी प्रो. विनय कुमार पाठक ने समस्त शोध टीम और संकाय सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय के शोध और नवाचार को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेस एंड बायोटेक्नोलॉजी और स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज भविष्य में भी उत्कृष्ट शोध कार्यों के माध्यम से विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। लगातार गुणवत्तापूर्ण शोध किए जा रहे उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की बढ़ती वैश्विक शोध पहचान, उच्च स्तरीय अकादमिक योगदान और अनुसंधान उत्कृष्टता को दर्शाती है। विभाग द्वारा जैव प्रौद्योगिकी, माइक्रोबायोलॉजी, लाइफ साइंसेस तथा बहुविषयी अनुसंधान क्षेत्रों में लगातार गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य किए जा रहे हैं, जिससे विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और मजबूत हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *