केकड़ी में राज्य सरकार ने जिला चिकित्सालय में प्रशासनिक फेरबदल किया है। डॉ. राजेंद्र कुमार मौर्य को जिला चिकित्सालय केकड़ी का प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले प्रमुख विशेषज्ञ (मेडिसिन) के पद पर कार्यरत थे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त शासन सचिव ने जारी किए आदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त शासन सचिव निशा मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत, डॉ. मौर्य को सामान्य वित्तीय एवं लेखा नियम 3 के अंतर्गत कार्यालयाध्यक्ष घोषित किया गया है। उन्हें आहरण एवं वितरण अधिकारी (डीडीओ) की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं। जारी आदेश की प्रतिलिपि चिकित्सा मंत्री कार्यालय, प्रमुख शासन सचिव, निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, जिला कलक्टर और संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है। इसके साथ ही, विभागीय वेबसाइट पर भी इन आदेशों को अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
Source link
