मुख्य बातें

गयाजी में अवैध धंधे में वर्चस्व को लेकर खूनी खेल: 2 युवकों का रेता गला; कुख्यात पगला मांझी पर आरोप, 2025 में पुलिस की गोली से हुआ था घायल – Gaya News

गयाजी में अवैध धंधे में वर्चस्व को लेकर खूनी खेल:  2 युवकों का रेता गला; कुख्यात पगला मांझी पर आरोप, 2025 में पुलिस की गोली से हुआ था घायल – Gaya News


गयाजी के अबगिला पहाड़तल्ली रेलवे लाइन के पास अपराधियों ने दो युवकों का गला रेत दिया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है, प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। अवैध धंधों में वर्चस्व को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोप कुख्यात पगला मांझी और उसके गुर्

.

घर से सब्जी खरीदने निकला था

घायलों परिजनों का कहना है कि सब्जी लेने के लिए दोनों शाम में घर से निकले थे। रास्ते में पगला मांझी और उसके गुर्गे ने दोनों को कब्जे में लिया और पहड़तल्ली के किनारे ले जाकर बारी-बारी से गला रेतकर फरार हो गए। वारदात देर शाम 9 बजे की बताई जा रही है।

जीतू रवानी का चल रहा इलाज।

हमले का पैटर्न पेशेवर था

पुलिस के मुताबिक यह किसी भी सामान्य झगड़े की बजाय स्ट्रेट-टू-किन टाइप अटैक दर्शाता है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दोनों युवक सिकहर मोड़ से अपने घर की ओर लौट रहे थे। तभी प्रहलाद मांझी उर्फ पगला मांझी, जो इलाके में अवैध धंधे का कुख्यात चेहरा माना जाता है।

वह अपने गुर्गों के साथ अचानक सामने आया और हमला कर दिया। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि इलाके में अवैध शराब, सट्टा और छोटे पैमाने के माफिया-नेटवर्क की जड़ें गहरी है। पगला मांझी इस नेटवर्क का पुराना चेहरा है।

अस्पताल के बाहर जुटी लोगों की भीड़।

अस्पताल के बाहर जुटी लोगों की भीड़।

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही एसआई इमरान और एसआई मोनू कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई इमरान के अनुसार, पगला मांझी और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपराधी पगला मांझी(फाइल तस्वीर)

अपराधी पगला मांझी(फाइल तस्वीर)

कौन है पगला मांझी

पगला मांझी पर गोलीबारी, लूट, छिनतई, रंगदारी से जुड़े कई केस मुफस्सिल और बुनियादगंज थाने में दर्ज है। सितंबर 2024 में मुफस्सिल पुलिस के कर्मियों से मारपीट की थी। सर्विस रिवॉल्वर लूट लिए थे। इस घटना को अंजाम देने के बाद वह फरारी काट रहा था। हालांकि पुलिस ने सर्विस रिवॉल्वर बरामद कर लिया था। घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ जेल भी भेज दिया था लेकिन पगला फरार चल रहा था।

पुलिस की गोली से घायल हुआ था

10 जनवरी 2025 को मुफस्सिल और डेल्हा पुलिस ने इनपुट के आधार पर बैरागी मोहल्ले के भुइंटोली में देर रात छापेमारी की। इस दौरान पगला मांझी पुलिस को देखते ही भागने लगा। सरेंडर करने को कहा तो उसने फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घुटने में गोली लगी और वह जमीन गिर पड़ा था। इसके बाद उसे मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया था। कुछ महीनों तक जेल में रहा, फिर बाहर आ गया है। एक फिर से जरायम दुनिया मे सक्रिय हो गया है। उस समय पुलिस ने उसके ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम रखा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *