कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में एनएच 30 पर रतेसरा के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चारामा नगर के दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना 18 मई की रात लगभग 11:30 बजे हुई। चारामा निवासी इंद्र किरी (20), अपने मित्र मुजीब खान के साथ एक्टिवा स्कूटी (CG 05 AS 9200) से रतेसरा की ओर जा रहे थे। रतेसरा मोड़ के पास सामने से आ रहे एक माजदा वाहन (CG 07 CJ 9146) ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में इन दोनों युवकों की मौत हो गई भीषण टक्कर से युवक सड़क से दूर जा गिरे टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी बुरी तरह डैमेज हो गई और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में उनके सिर, हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। दोनों युवकों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान इंद्र किरी ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल मुजीब खान को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन उन्होंने भी इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। माजदा गाड़ी के ड्राइवर की तलाश में पुलिस घटना की सूचना मिलते ही चारामा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक इंद्र किरी के परिजनों की शिकायत पर माजदा गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों में आक्रोश इधर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे को लेकर स्थानीय लोगों को में आक्रोश है । नागरिकों ने प्रशासन से नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
Source link
