कटिहार रेलमंडल में रेल यात्रियों को जल्द ही आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कटिहार सहित 20 स्टेशनों का चयन किया गया है, जहाँ विकास कार्य तेजी से चल रहा है। ये स्टेशन आने वाले दिनों में यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करेंगे। कटिहार रेलमंडल के एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चयनित सभी स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। इसमें स्टेशनों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मामले से जुड़ी 2 तस्वीरें… उन्नत बैठने की व्यवस्था का विस्तार किया जा रहा
रेल प्रशासन का लक्ष्य यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देना है। विशेष रूप से दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप, आधुनिक शौचालय, सुगम प्रवेश मार्ग और बेहतर प्रतीक्षालय जैसी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। स्टेशन परिसरों में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल सूचना प्रणाली, आकर्षक भवन संरचना, बेहतर प्लेटफॉर्म, स्वच्छ पेयजल और उन्नत बैठने की व्यवस्था का विस्तार किया जा रहा है। कई स्टेशनों पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस व्यापक विकास कार्य से यात्रियों में उत्साह है। लोगों का मानना है कि अमृत भारत स्टेशन योजना से न केवल रेलवे स्टेशनों की तस्वीर बदलेगी, बल्कि क्षेत्र के विकास और यातायात व्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।
Source link
