मुख्य बातें

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल: प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर रोक लगाने की मांग – Beawar News

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल:  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर रोक लगाने की मांग – Beawar News

अवैध और अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को देशभर के केमिस्टों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) और राजस्थान केमिस्ट एलायंस के आह्वान पर यह हड़ताल ब्यावर जिले में भी की गई है। इस दौरान ब्यावर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एलायंस से जुड़े सभी केमिस्ट और ड्रगिस्ट्स ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे है। हड़ताल के दौरान केमिस्ट समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन स्थानीय प्रशासन के माध्यम से सौंपा। पीएम मोदी के नाम सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन में दवाओं की अवैध और अनियमित ऑनलाइन बिक्री, बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की होम डिलीवरी तथा ऑनलाइन दवा प्लेटफॉर्म्स द्वारा दी जा रही अत्यधिक छूट (डीप डिस्काउंटिंग) पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में कहा कि दवाएं सामान्य उपभोक्ता वस्तु नहीं हैं। बिना उचित सत्यापन के उनकी ऑनलाइन बिक्री मरीजों की सुरक्षा, जन स्वास्थ्य और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत स्थापित नियामक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। उन्होंने GSR 817(E) और GSR 220(E) को तत्काल वापस लेने की भी मांग की, जिनका दुरुपयोग विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और क्विक कॉमर्स ऑपरेटर्स द्वारा दवाओं की अनियंत्रित डिलीवरी के लिए किया जा रहा है। केमिस्ट समुदाय ने केंद्र सरकार से मरीजों की सुरक्षा, जन स्वास्थ्य तथा लाखों लाइसेंसधारी छोटे केमिस्टों और उनके कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *