मुख्य बातें

मंदसौर MD फैक्ट्री केस का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: फरार चल रहे हुकुम सिंह को सीतामऊ पुलिस ने दबोचा, SP करेंगे पूछताछ – Mandsaur News

मंदसौर MD फैक्ट्री केस का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:  फरार चल रहे हुकुम सिंह को सीतामऊ पुलिस ने दबोचा, SP करेंगे पूछताछ – Mandsaur News

मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजना में पकड़ी गई MD ड्रग्स फैक्ट्री मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मामले के मास्टरमाइंड हुकुम सिंह सौंधिया राजपूत को सीतामऊ पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्तमान में सरपंच भी बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब पुलिस अधीक्षक स्वयं आरोपी से पूछताछ करेंगे। दरअसल 8 फरवरी 2026 को गरोठ पुलिस ने ग्राम सुरजना में धनराज सिकलीगर के खेत स्थित कुएं के पास दबिश देकर अवैध MD ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी थी। कार्रवाई के दौरान दीपक सिकलीगर और सुमित सिकलीगर को गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपी केमिकल मिश्रण को मशीन से प्रोसेस करते मिले थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से 102 ग्राम MD ड्रग्स, 12 किलो से अधिक केमिकल मिश्रण, गैस सिलेंडर, सेंट्रीफ्यूज मशीन, चूल्हा-भट्टी, मोबाइल फोन सहित बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की थी। मामले में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया ड्रग्स नेटवर्क पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि फैक्ट्री में उपयोग किए गए केमिकल मुख्य आरोपी प्रधान सिंह द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। इसके बाद पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी प्रधान सिंह को बाद में शामगढ़ पुलिस ने अफीम तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 1 किलो 245 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई थी। पूछताछ के दौरान ही हुकुम सिंह की भूमिका सामने आई थी। अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रधान सिंह की निशानदेही के बाद पुलिस लगातार हुकुम सिंह की तलाश कर रही थी। अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे ड्रग्स नेटवर्क, केमिकल सप्लाई और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस को उम्मीद है कि हुकुम सिंह से पूछताछ में जिले और आसपास सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *