मुख्य बातें

बस्तर में नक्सलियों को सरकार का संदेश: हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटे, सम्मानजनक जीवन और पुनर्वास की गारंटी – durg-bhilai News

बस्तर में नक्सलियों को सरकार का संदेश:  हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटे, सम्मानजनक जीवन और पुनर्वास की गारंटी – durg-bhilai News


नक्सलवाद पर गृह मंत्री का सख्त संदेश

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद पर महत्वपूर्ण बयान दिया है। भिलाई के खुर्सीपार स्थित आईटीआई परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नक्सलियों से हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील की।

.

गृहमंत्री ने कहा कि बस्तर के हर कोने तक संविधान लागू होना चाहिए। सिविलियन किलिंग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। सड़कों पर बिछाए गए आईईडी से मासूम लोगों की जान जा रही है।

गृहमंत्री बोले- नक्सली हिंसा छोड़ें, मुख्यधारा से जुड़ें

शर्मा ने नक्सलियों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में आने से ही उनका और उनके परिवार का भला होगा। सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। गृहमंत्री ने स्पष्ट किया कि संविधान ही देश को एकजुट करने की ताकत है। यह जीवन आनंद फाउंडेशन द्वारा आयोजित नौ दिवसीय राम कथा के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *