लुधियाना में एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक जूता कारोबारी ने पारिवारिक विवाद और रंजिश में सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने अपनी ही 7 साल की भतीजी (साले की बेटी) और एक अन्य जानकार की पत्नी की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें पोर्न तस्वीरों (डीपफेक) में बदल दिया। इसके बाद वह इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर परिवार को ब्लैकमेल करने लगा। शिकायत के आधार पर मोती नगर थाना पुलिस ने आरोपी जूता कारोबारी के खिलाफ बीएनएस,आईटी एक्ट,पॉक्सो एक्ट और आर्म्स एक्ट की संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की थी आदत पुलिस को दी गई शिकायत में चंडीगढ़ रोड स्थित शेरपुरा के रहने वाले सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि उसकी बहन की शादी साल 2024 में फोकल पॉइंट निवासी जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह उर्फ प्रिंकल के साथ हुई थी। सुखविंदर के मुताबिक प्रिंकल सोशल मीडिया का आदी है। वह आए दिन घर में काम करती हुई अपनी पत्नी की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालता रहता था जिससे परिवार असहज था। हनी सेठी से हुआ था विवाद, पत्नी छोड़कर गई मायके एफआईआर के मुताबिक इसी बीच आरोपी प्रिंकल का हनी सेठी नाम के एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस विवाद के बाद प्रिंकल ने सोशल मीडिया पर हनी सेठी के घर की महिलाओं को लेकर भद्दी और अश्लील टिप्पणियां कर दीं। अपने पति की इन ओछी हरकतों और विवादों से परेशान होकर प्रिंकल की पत्नी (शिकायतकर्ता की बहन) उसे छोड़कर अपने मायके वापस आ गई। 7 साल की बच्ची को बनाया निशाना पत्नी के मायके जाने से बौखलाए जूता कारोबारी ने सारी हदें पार कर दीं। जुलाई 2024 में आरोपी ने अपने साले सुखविंदर को फोन किया। आरोपी ने सुखविंदर की 7 वर्षीय बेटी और हनी सेठी की पत्नी की सामान्य तस्वीरों को एडिट करके उन्हें चाइल्ड पोर्नोग्राफी और अश्लील तस्वीरों में तब्दील कर दिया। आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर (96463-###88) से सुखविंदर के नंबर (95010-###75) पर कॉल कर हथियार दिखाए और धमकाया कि वह इन अश्लील तस्वीरों को हर किसी के मोबाइल पर भेजकर वायरल कर देगा। इन धाराओं में मामला दर्ज, पुलिस कर रहे जांच सुखविंदर की शिकायत पर जांच के बाद मोती नगर पुलिस ने 18 मई को आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ प्रिंकल के खिलाफ BNS: 351(2), 79, IT ACT: 67, 67(A), POCSO ACT: 12, 13, 14,ARMS ACT: 25 मामला दर्ज कर ली है।
Source link
