मुख्य बातें

झज्जर में सोशल मीडिया पर अश्लीलता के खिलाफ प्रदर्शन: सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग, बढ़ती अश्लीलता और अभद्र सामग्री के विरोध – Jhajjar News

झज्जर में सोशल मीडिया पर अश्लीलता के खिलाफ प्रदर्शन:  सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग, बढ़ती अश्लीलता और अभद्र सामग्री के विरोध – Jhajjar News


जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अश्लील कंटेंट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।

झज्जर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर बढ़ती अश्लीलता और अभद्र सामग्री के विरोध में लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल धानक के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर फेसबुक और इंस्टाग्रा

.

अनिल धानक ने कहा कि व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर लगातार अश्लील और अभद्र वीडियो परोसे जा रहे हैं, जिससे समाज का माहौल खराब हो रहा है। उनका कहना था कि इसका सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव बच्चों और युवाओं पर पड़ रहा है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने ऐसे लोगों को समाज का हत्यारा तक करार दिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर लगातार अश्लील और अभद्र वीडियो परोसे जाने पर विरोध करते हुए।

लोगों ने मांग की कि जिस प्रकार सरकार गन कल्चर पर रोक लगाने के लिए सख्ती और फिल्टर व्यवस्था लागू कर रही है, उसी तरह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी तकनीकी फिल्टर लगाए जाएं ताकि अश्लील और अभद्र वीडियो अपलोड ही न हो सकें। उनका कहना था कि तकनीकी स्तर पर रोक लगाकर इस तरह की सामग्री को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से सोशल मीडिया पर “गंद फैलाने” वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे को लेकर हरियाणा के 23 जिलों में आंदोलन चलाया जाएगा और झज्जर उनका छठा जिला है। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *