मुख्य बातें

फेयरवेल पार्टी में न्यायिक अधिकारी ने गाया मारवाड़ी गीत: बार एसोसिएशन ने ट्रांसफर हुए न्यायिक अधिकारियों को फेयरवेल पार्टी में किया सम्मानित – Pali (Marwar) News

फेयरवेल पार्टी में न्यायिक अधिकारी ने गाया मारवाड़ी गीत:  बार एसोसिएशन ने ट्रांसफर हुए न्यायिक अधिकारियों को फेयरवेल पार्टी में किया सम्मानित – Pali (Marwar) News

पाली बार एसोसिएशन की ओर से शहर के जोधपुर रोड स्थित एक होटल में गुरुवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें न्यायिक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार तथा बार एसोसिएशन अध्यक्ष पीएम जोशी की अध्यक्षता में हुआ।
कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी निहालचंद, राकेश गौरा, प्रेमप्रकाश, अजय बंसल, विक्रम सिंह भाटी, शालिनी चौधरी, वीनस चौधरी, भव्या झरवाल, मनीषा चारण सहित कई न्यायिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा चौधरी एवं जेजेबी न्यायाधीश निलेश चौधरी के अपर जिला न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति एवं भीलवाड़ा स्थानांतरण तथा ज्योति शर्मा के जयपुर स्थानांतरण पर उन्हें विदाई दी गई। सचिव मुकुल सोनी ने बताया की पाली बार एसोसिएशन की ओर से सभी स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों को माला, स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल भेंट किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ऋचा चौधरी ने मारवाड़ी गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष पी.एम. जोशी ने कहा कि अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय से आमजन को त्वरित एवं प्रभावी न्याय मिलना संभव होता है। पाली बार एसोसिएशन उनकी सेवाओं के लिए आभार प्रकट करता है।
इस दौरान सह सचिव कुन्दन चौहान, सद्दाम काजी, प्रवीण साहू, गौरव चौहान, लोक अभियोजक सुमेर सिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश दवेरा, अशोक अरोड़ा, दीपारम, विशिष्ट लोक अभियोजक उपमा रावल, चैनसिंह ,कुसुम मेवाड़ा, कुसमलता पंवार, आस्था चौहान, श्रवनसिंह चौहान, चंद्रभान सिंह राजपुरोहित, ऋषभ पाण्डेय, सूरज प्रकाश शर्मा, प्रकाश तलेसरा, अशोक भाटी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *