मुख्य बातें

कलेक्टर टीना डाबी ने 7 घंटे में सुनी 383 शिकायतें: अधिकारियों से कहा- जिनका निपटारा न हो सके, वो लिखित में दें – Tonk News

कलेक्टर टीना डाबी ने 7 घंटे में सुनी 383 शिकायतें:  अधिकारियों से कहा- जिनका निपटारा न हो सके, वो लिखित में दें – Tonk News

कलेक्टर टीना डाबी ने गुरुवार को करीब साढ़े सात घंटे जनसुनवाई की। इसमें जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने 383 परिवाद दर्ज कराकर व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को बताया। कलेक्टर ने आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध रुप से समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पीड़ित को राहत व संतुष्टि भी मिलें। कई परिवादो का मौके पर ही निस्तारण भी किया। इस दौरान देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने कहा- परिवादी को लिखित में जवाब दें कलेक्टर ने कहा कि जिन प्रकरणों का नियमानुसार समाधान किया जाना संभव नहीं है उसमें परिवादी को संबंधित अधिकारी द्वारा लिखित में जवाब दिया जाए। जनसुनवाई में परिवादी बार-बार नहीं आए, इसके लिए परिवादी से फोन पर बात कर समझाइश की जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जनसुनवाई में आए प्रकरणों का रजिस्टर में दर्ज करें। अधिकारी प्रकरणों को अनावश्यक लंबित नहीं रखें। बिजली पानी, अतिक्रमण के परिवाद कलेक्टर के सामने ब्लॉक उनियारा के ग्राम रघुनाथपुरा के ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई की श्मशान भूमि के रास्ते पर अतिक्रमण हटाया जाएं। कलेक्टर ने एसडीओ देवली, उनियारा बीडीओ ओर नगरफोर्ट तहसीलदार को आपसी समन्वय बनाकर अतिक्रमण बनाने के निर्देश दिए। निवाई ब्लॉक के ग्राम जामडोली में आम रास्ते पर बार-बार अतिक्रमण करने की शिकायत पर निवाई तहसीलदार नरेश गुर्जर ने बताया कि उनके द्वारा दो बार अतिक्रमण हटाया जा चुका है। वनस्थली के पीछे की बस्ती में पानी इस दौरान नगर परिषद की ओर से बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए कूलर, पंखे ओर शीतल पेयजल के इंतजाम किए गए। जन सुनवाई में एडीएम रामरतन सौकरिया, एडीएम मालपुरा विनोद कुमार मीना, एडीएम बीसलपुर भूपेन्द्र यादव, एसीईओ ललित कुमार, एसडीओ टोंक हुक्मीचंद रोहलानिया, टोंक डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *