मुख्य बातें

आदमपुर चुनाव वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप: कांग्रेस ने सरकार-प्रशासन को घेरा, खाली प्लॉट पर बनाए गए 24 वोट – Jalandhar News

आदमपुर चुनाव वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप:  कांग्रेस ने सरकार-प्रशासन को घेरा, खाली प्लॉट पर बनाए गए 24 वोट – Jalandhar News

पंजाब के आदमपुर नगर काउंसिल चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में कथित बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस विधायक परगट सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का दावा है कि अधिकारियों की मिलीभगत से बैकडोर से फर्जी वोट जोड़े जा रहे हैं, बिना फोटो के वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है और एक खाली प्लॉट पर ही 24 वोट बना दिए गए हैं। कांग्रेस नेतृत्व ने साफ चेतावनी दी है कि यदि इस प्रशासनिक तानाशाही और फर्जीवाड़े को तुरंत नहीं रोका गया, तो वे इस मामले को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाएंगे। जालंधर कैंट विधायक ने सरकार को घेरा जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह, विधायक लाडी शेरोवालिया और जिला प्रधान रजिंदर बेरी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने तथ्यों के साथ सरकार को घेरा। परगट सिंह ने खेल की भाषा में तंज कसते हुए कहा कि जब मैच का अंपायर (प्रशासन) ही किसी एक टीम के साथ मिल जाए, तो पूरे सिस्टम का बेड़ा गर्क होना तय है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो खेल बीजेपी पूरे देश में खेलती है, उसकी ‘बी-टीम’ यानी आम आदमी पार्टी भी पंजाब में उसी नक्शेकदम पर चल रही है। विपक्ष को ऐन वक्त पर वोटर लिस्ट दी जाती है और जानबूझकर एक वार्ड के सैकड़ों वोट दूसरे वार्डों में शिफ्ट कर दिए जाते हैं। कांग्रेस नेताओं ने पेश किए सबूत कांग्रेस नेताओं ने सबूत पेश करते हुए बताया कि आदमपुर नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 1 और बूथ नंबर 9 की वोटर सूची में पिछले दरवाजे से नए वोट जोड़े गए हैं। इस बूथ पर पहले 609 मतदाता थे, जो अब बढ़कर 631 हो गए हैं। आरोप है कि गांवों से आकर शहरों में मजदूरी करने वाले लोगों के पहचान पत्रों के केवल अगले हिस्से (नाम और फोटो) का इस्तेमाल किया जा रहा है और स्थायी पते वाला पिछला हिस्सा गायब कर दिया गया है ताकि फर्जी पते पर वोट बनाए जा सकें। कांग्रेस नेता कोटली ने आदमपुर के अन्य वार्डों के चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 11 में मतदाताओं की संख्या 1020 से बढ़ाकर 1055 कर दी गई है। यहां तक कि 16 तारीख की लिस्ट से गायब ‘आप’ उम्मीदवार का नाम बाद में बिना किसी फोटो या जरूरी दस्तावेज के सीधे 1164 नंबर पर जोड़ दिया गया। पारदर्शिता खत्म करने के लिए नई बनाई गई वोटों पर किसी की फोटो नहीं लगाई गई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि एक वार्ड में एक खाली प्लॉट पर ही 24 वोट बना दिए गए हैं, जहाँ कोई मकान तक मौजूद नहीं है। कोटली ने आरोप लगाया कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात बीएलओ और सुपरवाइजरों पर दबाव बनाकर जबरन फॉर्मों पर साइन करवाए जा रहे हैं। SDM से शिकायत करने पर नहीं हुई कार्रवाई स्थानीय एसडीएम और चुनाव ऑब्जर्वर से शिकायत करने पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि आला अधिकारियों ने अब फोन उठाना भी बंद कर दिया है। कांग्रेस ने नए युवा मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में आकर फर्जी वोट न डालें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई होने पर उनका भविष्य खराब हो सकता है। अधिकारियों को सचेत करते हुए नेताओं ने कहा कि वे किसी राजनीतिक दबाव में आकर गलत काम न करें। कांग्रेस ने एसडीएम को चेतावनी दी है कि 16 तारीख के बाद बनी सभी अवैध वोटों को तुरंत डिलीट किया जाए, और दावा किया कि जनता के सहयोग से कांग्रेस आदमपुर की सभी 13 सीटों पर क्लीन स्वीप करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *