मुख्य बातें

बिजली कटौती पर फिरोजपुर-लुधियाना हाईवे जाम: पावरकाॅम के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग; कई घंटे ट्रैफिक बाधित – Ludhiana News

बिजली कटौती पर फिरोजपुर-लुधियाना हाईवे जाम:  पावरकाॅम के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग; कई घंटे ट्रैफिक बाधित – Ludhiana News

लुधियाना के गांव हसनपुर में लंबे समय से पड़ रहे बिजली कटों से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बिजली कटों से परेशान लोग बीती रात सड़कों पर उतर आए। नाराज लोगों ने फिरोजपुर-लुधियाना हाईवे पर जाम लगाकर प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई वाहन घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में बिजली बाधित होने से लोग परेशान ग्रामीण गुरप्रीत सिंह, गुरसेवक सिंह का आरोप है कि इलाके में लगातार लंबे-लंबे बिजली कट लगाए जा रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई बाधित होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों ने कहा कि कई बार शिकायतें देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। दिन पर लोग काम करते है रात को नींद भी ढंग से नहीं ले सकते। सोते समय रोजाना रात को भी 3 से 4 बार बिजली गुल होती है। दिन में कई बार बिजली के कट लगते है जिससे लोगों के काम प्रभावित हो रहे है। लोग पावरकाम दफ्तरों में चक्कर काटते है अधिकारी किसी की सुनवाई नहीं करते। लोगों को एक काउंटर से दूसरे काउंटर पर भेज दिया जाता है। यदि बिजली ठीक करने कोई मुलाजिम आता भी है तो टेंपरेरी ठीक की जाती है। मुलाजिम के जाने के तुरंत बाद फिर से बिजली गुल हो जाती है। बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो संघर्ष करेंगे प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया, जिसके बाद प्रदर्शन खत्म करवाने की कोशिश शुरू हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *