मुख्य बातें

ट्रांसपोर्ट टेंडर दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी: FCI के जलालाबाद में दिलवाना था टेंडर, दो पर केस दर्ज – Ludhiana News

ट्रांसपोर्ट टेंडर दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी:  FCI के जलालाबाद में दिलवाना था टेंडर, दो पर केस दर्ज – Ludhiana News

लुधियाना में ट्रांसपोर्टेशन संबंधी टेंडर दिलाने का झांसा देकर 11 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, पंजाब, चंडीगढ़ की शिकायत पर थाना सलेम टाबरी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 406, 420 और 120-बी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह मामला डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, पंजाब, चंडीगढ़ को दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया। शिकायत क्रमांक 1005-A/CC-1 21 मार्च 2025 के बाद मामले की जांच की गई। इसके बाद 26 मई 2025 को शिकायत थाना सलेम टाबरी पुलिस को भेजी गई। FCI जलालाबाद में दिलवाना था टेंडर शिकायतकर्ता मनवीर सिंह धालीवाल निवासी गांव कासाबाद, लुधियाना ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से उसे FCI के जलालाबाद स्थित ट्रांसपोर्टेशन (ढोआ-ढोआई) टेंडर दिलाने का भरोसा दिया था। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने टेंडर पास करवाने के नाम पर उससे 11 लाख रुपए ले लिए, लेकिन न तो टेंडर दिलवाया और न ही रकम वापस की। इसके बाद उसे अपने साथ धोखाधड़ी होने का पता चला। पुलिस ने आरोपी अनमोल रतन सिंह और बलकरण सिंह भट्टी निवासी फेज-7, मोहाली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सलेम टाबरी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *