मुख्य बातें

किशनगंज में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन: मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस की पहल, थाना क्षेत्रों में रखी जाएगी निगरानी – Kishanganj (Bihar) News

किशनगंज में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन:  मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस की पहल, थाना क्षेत्रों में रखी जाएगी निगरानी – Kishanganj (Bihar) News

किशनगंज पुलिस ने जिले में बढ़ते मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एक बड़ी पहल की है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का गठन किया गया है। यह विशेष टीम अवैध मादक पदार्थों, विशेषकर हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाएगी। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि इस विशेष टीम का मुख्य उद्देश्य जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को पूरी तरह समाप्त करना है। एएनटीएफ की टीम गुप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार कार्रवाई करेगी और नशा कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाएगी। थाना क्षेत्रों में रखी जाएगी कड़ी निगरानी हाल के दिनों में जिले में नशे के कारोबार को लेकर कई शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। यह टीम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखेगी और अंतरराज्यीय तस्करों पर भी पैनी नजर बनाए रखेगी। एसपी ने आम लोगों से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री, तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो वह किशनगंज जिला पुलिस की विशेष टीम एएनटीएफ के हेल्पलाइन नंबर 9031816150 पर सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम रहेगा गोपनीय पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने यह भी कहा है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर मादक पदार्थों के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। एएनटीएफ के गठन से जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई और तेज होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए आवश्यक बताया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *