औरंगाबाद में अपराधियों ने एक नाबालिग की हत्या कर दी। सुबह घर से शौच के लिए निकला था। इस दौरान पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान अमरेश दास के पुत्र रितीश कुमार(17) के रूप में हुई है। घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार रितीश शुक्रवार की सुबह गांव से बाहर नहर की ओर शौच के लिए गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया। कुछ समय बाद ग्रामीणों की नजर नहर किनारे पड़े खून से सने शव पर पड़ी। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके से बांस के टुकड़े बरामद घटनास्थल की स्थिति को देखकर हत्या काफी बेरहमी से किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव के पास से बांस के दो टुकड़े बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि अपराधियों ने इन्हीं बांस के टुकड़ों से रितीश की जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बॉडी पर कई गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। आपसी रंजिश में वारदात प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक के परिवार का कुछ लोगों के साथ पहले से विवाद चल रहा था। सूत्रों की मानें तो परिजनों ने हत्या में शामिल कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान भी कर ली है। प्राथमिकी में उनके नाम शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि पुलिस फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। सख्त कार्रवाई का आश्वासन सूचना मिलते ही रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाएगी। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि हत्या में शामिल अपराधियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
Source link
