समस्तीपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुमार का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर रुपए मांगने का मामला सामने आया है। शातिर ने पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों के पास मैसेज भेजकर रुपए मांगे। किसी से 30 हजार तो किसी से 50,000 रुपए तक की डिमांड की गई है। डीपी में तस्वीर भी लगाई गई है। मामला प्रकाश में आने के बाद साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस नंबर से 8482 60093 कॉल या मैसेज आ रहा है। जो 11 अंकों का है। नंबर विदेशी भी हो सकता है। यहां तक की ठग की ओर अकाउंट नंबर भेजकर रुपए डालने को कहा जा रहा है। जिस बैंक अकाउंट में रुपए भेजने की बात कही जा रही है, वह कन्हैया लाल के नाम से है। जो दिल्ली एसबीआई ब्रांच का बताया जा रहा है। लिखित आवेदन नहीं मिला वहीं, इस संबंध में साइबर डीएसपी अखिलेश कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। साइबर पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं आया है। डीएसपी का सरकारी नंबर हैक किया था पिछले दिनों शातिरों ने दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा का सरकारी मोबाइल नंबर हैक कर लिया था। मैसेज भेजकर कारोबारियों और पुलिस पदाधिकारियों से रुपए मांगे जा गए थे। इस मामले में भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Source link
