पंजाब के श्रीमुक्तसर साहिब निवासी एक युवक हरजोत सिंह ने पिता की डांट के बाद सरहिंद फीडर नहर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए पिता मक्खन सिंह भी नहर में कूद गए। आज युवक हरजोत सिंह का शव अबोहर की नहर से बरामद कर लिया गया है, जबकि उसके पिता का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार, हरजोत सिंह और उनके पिता मक्खन सिंह सब्जी-फ्रूट की आढ़त का काम करते थे। बताया जा रहा है कि कल हरजोत सिंह मंडी से कुछ हल्के किस्म के केले खरीद लाए थे। इस बात पर पिता मक्खन सिंह ने उन्हें मामूली डांट लगाई। बेटे को बचाने पिती ने भी लगाई छलांग पिता की डांट से तैश में आकर हरजोत सिंह अपनी बाइक लेकर सरहिंद फीडर नहर पर पहुंचा और उसमें छलांग लगा दी। बेटे को बचाने के लिए उनके पिता मक्खन सिंह भी स्कूटी पर पीछे आए और नहर में कूद गए। आसपास के लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहर के तेज बहाव में बह गए। टिब्बा गांव के पास नहर से मिला शव आज हरजोत सिंह का शव अबोहर के काला टिब्बा गांव के पास नहर से बरामद हुआ। सदर पुलिस ने शव को अबोहर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हालांकि, उनके पिता मक्खन सिंह का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। मृतक हरजोत सिंह एक बच्चे के पिता थे। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
Source link
