मुख्य बातें

मोगा में स्कूटी ने पैदल यात्री को मारी टक्कर: दोनों घायल, हादसे का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल – Moga News

मोगा में स्कूटी ने पैदल यात्री को मारी टक्कर:  दोनों घायल, हादसे का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल – Moga News

मोगा में बिजली घर के सामने सीआईए स्टाफ वाली गली में एक सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना में एक पैदल यात्री और एक्टिवा चला रही महिला घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पैदल जा रहा व्यक्ति गली से गुजर रहा था। तभी पीछे से आ रही एक महिला की एक्टिवा अचानक अनियंत्रित होकर पैदल यात्री से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और समाज सेवा सोसायटी को सूचित किया। सोसायटी की टीम ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया। उनका इलाज जारी है। लोग बोले- यह हादसा कुछ ही सेकंड में हुआ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा कुछ ही सेकंड में हुआ। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि पैदल यात्री अचानक एक्टिवा की चपेट में आ गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए लोग इसे एक बड़ा हादसा मान रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फुटेज के बाद लोग सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *