मुख्य बातें

चंडीगढ़ में कार ने युवक को कुचला: मौके पर मौत, खंभे से टकराने पर ड्राइवर भी घायल; पुलिस जांच में जुटी – Chandigarh News

चंडीगढ़ में कार ने युवक को कुचला:  मौके पर मौत, खंभे से टकराने पर ड्राइवर भी घायल; पुलिस जांच में जुटी – Chandigarh News

चंडीगढ़ के धनास स्थित श्रीनाथ सेल्स मार्बल मार्केट के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। दुर्घटना में कार ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान कच्ची कॉलोनी धनास निवासी भिबाश कुमार के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था। वहीं घायल ड्राइवर की पहचान पंजाब के गांव मस्तगढ़ निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। युवक हवा में उछलकर दूर गिरा पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिली। इसके बाद सारंगपुर थाना पुलिस के एएसआई नसीब सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि भिबाश कुमार सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान मुल्लांपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरा। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। टक्कर के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक सूरज कुमार भी घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को पीसीआर वाहन की मदद से पीजीआई सेक्टर-12 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-22 जा रहा था ड्राइवर पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी पप्पू यादव निवासी धनास के बयान दर्ज किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी चालक मुल्लांपुर की ओर से चंडीगढ़ आ रहा था और उसे सेक्टर-22 जाना था। बताया जा रहा है कि वह मोबाइल मार्केट में काम करता है। सारंगपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *