मुख्य बातें

टोहाना में पानी की किल्लत से लोग परेशान: दमकोरा रोड पर जाम लगाकर जताया विरोध; लोग बोले-कई दिनों से सप्लाई नहीं आ रही – Tohana News

टोहाना में पानी की किल्लत से लोग परेशान:  दमकोरा रोड पर जाम लगाकर जताया विरोध; लोग बोले-कई दिनों से सप्लाई नहीं आ रही – Tohana News

फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर में पिछले कई दिनों से पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इससे गुस्साए दमकोरा रोड कॉलोनी के निवासियों ने शनिवार को टोहाना-दमकोरा रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कॉलोनीवासियों ने बताया कि उनके घरों में कई दिनों से पीने का पानी नहीं आ रहा है। नहाने के लिए भी पानी की आपूर्ति नियमित नहीं है। उनका आरोप है कि विभाग के अधिकारियों को बार-बार सूचित करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसएचओ जाम की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, वे जाम नहीं खोलेंगे। बाद में जन स्वास्थ्य विभाग के जेई मुख्तार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने निवासियों को समय पर पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब आधे घंटे बाद जाम खोल दिया गया। इस दौरान राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिन पहले भी लग चुका जाम उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी वार्ड-16 के निवासियों ने टोहाना-फतेहाबाद रोड पर सवा घंटे तक जाम लगाया था। वह जाम भी विभाग के अधिकारियों द्वारा पानी की आपूर्ति शुरू करने के बाद ही खोला गया था। पिछले एक सप्ताह में यह दूसरा अवसर है जब पानी की समस्या को लेकर लोगों ने सड़क जाम की है। शहरवासियों ने प्रशासन से पीने के पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही विभाग को पानी की व्यवस्था दुरुस्त कर लेनी चाहिए थी। बार-बार हो रहे सड़क जाम से आम जनता को परेशानी हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *