बहादुरगढ़ की एचएल सिटी स्थित चैम्पियन्स एक्वेटिक एकेडमी में आयोजित 7वीं हरियाणा राज्य सीनियर वाटर पोलो चैम्पियनशिप में करनाल की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में करनाल की टीम ने झज्जर को 6-4 के अंतर से हराकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि झज्जर की टीम उपविजेता रही। तीसरे स्थान के लिए शाह सतनाम सिरसा और जींद की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में शाह सतनाम सिरसा की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से आई महिला टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया और आयोजन के दौरान खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की महिला खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है। जिस तरह प्रदेश की बेटियां अन्य खेलों में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं, उसी प्रकार आने वाले समय में वाटर पोलो में भी हरियाणा की खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान
Source link
