रेवाड़ी नगर परिषद की चेयरपर्सन विनिता पीपल शपथ से पहले एक्शन मोड़ में आ गई है। शनिवार सुबह घर से निकलकर अचानक अग्रसेन चौंक पहुंची। जहां से मुख्य बाजार में डेढ़ किलोमीटर पैदल स्वीपिंग मशीन के साथ चली। स्वीपिंग मशीन इससे पहले केवल मुख्य सड़कों पर ही नजर आती थी और 6 साल में पहली बार बाजार की सड़कों पर मशीन सफाई करती नजर आई। संघी का बास तक का सफर नवनिर्वाचित चेयरपर्सन विनित पीपल शनिवार को शहर में निकली। इस दौरान सरकुलर रोड पर मशीन अग्रसेन चौक के पास स्वीपिंग मशीन सफाई करती मिली। चेयरपर्सन ने कर्मचारियों से बातचीत कर मशीन का मुंह पहली बार बाजार की सड़कों की तरफ मुड़वा दिया। चेयरपर्सन खुद अग्रसेन चौक से मुख्य बाजार, मोती चौक, केबल बाजार होते हुए संघीकाबास मोहल्ला तक पहुंची। जहां चेयरपर्सन का खुद का निवास है। इससे पहले पिछले करीब 6 साल में कभी भी बाजार की सड़कों पर स्वीपिंग मशीन से सफाई नहीं की गई थी। सफाई व समुचित विकास प्राथमिकता चेयरपर्सन विनिता पीपल ने कहा कि शपथ का कार्यक्रम अभी निर्धारित नहीं हुआ है। चुनाव में शहर के लोगों ने भाजपा में अपना विश्वास जताया है। शहर में साफ-सफाई और समुचित विकास प्राथमिकता रहेगी। जिसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। चुनाव में नेहारिका को दी थी मात चुनाव में भाजपा ने विनिता पीपल और कांग्रेस ने नेहारिका चौधरी को मैदान में उतारा था। 13 मई को आए नतीजों में विनिता ने नेहारिका को 21 हजार से अधिक वोटों से हराया था। धारूहेड़ा में भाजपा के अजय जांगड़ा ने निर्दलीय बाबू लाल लांबा को सात हजार से अधिक वोटों से हराया था। चुनाव नतीजे आने के 10 दिन बाद अभी तक शपथ नहीं हो पाई है।
Source link
