मुख्य बातें

कंटेनर ने बाइक को कुचला, दो की मौत: दोनों भिंड के रहने वाले; वाहन छोड़कर भागा चालक, नेशनल हाईवे-44 पर हादसा – Morena News

कंटेनर ने बाइक को कुचला, दो की मौत:  दोनों भिंड के रहने वाले; वाहन छोड़कर भागा चालक, नेशनल हाईवे-44 पर हादसा – Morena News

मुरैना के नूराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसा नेशनल हाईवे-44 पर टेकरी मोड़ के पास हुआ। कंटेनर क्रमांक NL07AA1668 ने बाइक क्रमांक MP07ZY9466 को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राधाकृष्ण लोधी (35) और हिम्मत सिंह लोधी (40) निवासी गोरमी, भिंड के रूप में हुई है। दोनों ग्वालियर की ओर से आ रहे थे। सूचना मिलते ही नूराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी भेजा। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है। नूराबाद थाना प्रभारी एसआई सौरभ पुरी ने बताया कि कंटेनर चालक हादसे के बाद फरार हो गया। वाहन के आधार पर चालक और मालिक की पहचान की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *