तरनतारन के सराय अमानत खां स्थित गांव बुर्ज (राजाताल) के पास पुलिस को एक 24 वर्षीय युवक का शव मिला है। शव पर धारदार हथियारों से गहरे घाव के निशान हैं। जानकारी के अनुसार, सराय अमानत खां थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बुर्ज (राजाताल) के पास कलसन वाली रोड पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना सराय अमानत खां के एसएचओ बलजिंदर सिंह बाजवा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि युवक पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। थाना एसएचओ बलजिंदर सिंह बाजवा के मुताबिक, मृतक युवक के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज थे। घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे DSP घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सुखबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मृतक युवक की पहचान शिवदीप सिंह पुत्र निरवैर सिंह निवासी गांव भैणी गिलां, थाना कंबोज के रूप में हुई है। डीएसपी सुखबीर सिंह और एसएचओ बलजिंदर सिंह बाजवा ने आश्वस्त किया कि हत्या में शामिल आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, हत्यारों की पहचान और हत्या के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Source link
