मुख्य बातें

अबोहर में हवन यज्ञ के दौरान बरामदे का छज्जा गिरा: महिलाएं-बच्चे समेत कई लोग मलबे में दबे, अस्पताल में घायलों का इलाज जारी – Abohar News

अबोहर में हवन यज्ञ के दौरान बरामदे का छज्जा गिरा:  महिलाएं-बच्चे समेत कई लोग मलबे में दबे, अस्पताल में घायलों का इलाज जारी – Abohar News

अबोहर के खिप्पांवाली गांव में शनिवार एक घर में हवन यज्ञ के दौरान बरामदे का छज्जा अचानक गिर गया। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित करीब एक दर्जन लोग मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को मलबे से बाहर निकाला। यह घटना गांव निवासी जयवीर के घर पर हुई, जहां धार्मिक आयोजन के तहत हवन यज्ञ रखा गया था। जयवीर की पत्नी संतोष रानी कई दिनों से व्रत रख रही थीं, जिसके कारण परिवार और पड़ोसी हवन में शामिल होने आए थे। सुबह हवन की तैयारियां चल रही थीं और श्रद्धालु बरामदे में बैठे थे, तभी अचानक छज्जा गिर गया। घायलों में रोशन लाल, जयवीर, संतोष रानी, उनकी बेटी सुमन रानी, बेटा अमनदीप और अमनदीप की पत्नी शबनम शामिल हैं। दो बच्चे साजन और अंकुश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल बच्चों को निजी वाहनों से एम्स अस्पताल बठिंडा भेजा गया है, जबकि अन्य घायलों को अबोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *