मुख्य बातें

गुमला में यात्री बस पलटी; 8 पैसेंजर घायल: ओवरटेक के दौरान पालकोट के पास हादसा, नाले के पास पलटी बस, चालक फरार – Gumla News

गुमला में यात्री बस पलटी; 8 पैसेंजर घायल:  ओवरटेक के दौरान पालकोट के पास हादसा, नाले के पास पलटी बस, चालक फरार – Gumla News

गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब मोनू सुपर नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दुर्घटना बंगरु रक्तपानी निर्झर नाला के समीप हुई। जहां बस सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 30 से 40 यात्री सवार थे, जिनमें से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस सिमडेगा से गुमला की ओर जा रही थी। बंगारू के पास एक ऑटो को ओवरटेक करने के दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। घायलों में महिलाएं अधिक, चालक फरार इस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों में लसड़ा निवासी फूलो देवी, लसिया की दीपी कुमारी, रेंगोंला की उर्मिला कुमारी, बिमला देवी, संदीप सिंह, लचड़ागढ़ की मंजू देवी, टुटीकेल की मुक्ता कडुंलना और रैंयसां गांव की देवंवती देवी शामिल हैं। सभी घायलों को सिर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बस चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद अन्य यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया, जबकि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं। पुलिस और ग्रामीणों ने चलाया राहत अभियान घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना के एसआई राम प्रवेश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने घायलों का प्रारंभिक उपचार किया। जिन यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *