मुख्य बातें

औरंगाबाद में सदर अस्पताल में एक्सरे संचालक के घर चोरी: 5 लाख का सामान लेकर भागे चोर, दोपहर में सो रही महिलाओं को नहीं लगी भनक – Aurangabad (Bihar) News

औरंगाबाद में सदर अस्पताल में एक्सरे संचालक के घर चोरी:  5 लाख का सामान लेकर भागे चोर, दोपहर में सो रही महिलाओं को नहीं लगी भनक – Aurangabad (Bihar) News

औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के क्षत्रिय नगर वार्ड नंबर-1 स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक मकान से दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। चोरों ने चोरी की घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब दोपहर में घर की महिलाएं सो रही थी। इस दौरान किसी को चोरी की भनक तक नहीं लगी। पीड़ित सदर अस्पताल में एक्सरे मशीन संचालक हरेंद्र सिंह उर्फ मुखिया जी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर 5 लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि चोर मेन गेट से अंदर घुस कर पहले छत पर गए जहां कमरे में रखे अलमीरा को तोड़ने की कोशिश की। लेकिन कामयाबी नहीं मिली तो नीचे कमरे में रखे गोदरेज का ताला खोल लिया। गोदरेज का चाबी पास में ही रखा हुआ था। गोदरेज खोलने की भनक सुनते ही घर की महिलाओं ने आवाज लगाया तो चोर सोने का चैन व झुमका लेकर फरार हो गया। मेन गेट के रास्ते घर में घुसे चोर घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग हरेंद्र सिंह के घर पहुंचे और मामले की सूचना उन्हें दी। उस समय हरेंद्र सिंह सदर अस्पताल में अपने कार्य में व्यस्त थे। सूचना मिलने के बाद उन्होंने तुरंत नगर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। 10 मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए चोर हरेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि लगभग दस मिनट के भीतर चोर घर से सामान लेकर फरार हो गए। पड़ोसियों के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से हेलमेट पहनकर आते और कुछ देर बाद वापस जाते दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है। लोगों का कहना है कि शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार चोरी और छिनतई की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अधिकांश मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पिछले कुछ दिनों में कई बड़ी वारदातें सामने आई हैं, जिससे आम लोगों का पुलिस व्यवस्था से भरोसा कमजोर पड़ता दिख रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से शहर में गश्ती बढ़ाने, अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *