मुख्य बातें

जमुई में 2 महिलाओं से चेन स्नैचिंग: कोचिंग पढ़ाने जा रही थीं शिक्षिका, दूसरी महिला से 70 हजार रुपये लूटे – Jamui News

जमुई में 2 महिलाओं से चेन स्नैचिंग:  कोचिंग पढ़ाने जा रही थीं शिक्षिका, दूसरी महिला से 70 हजार रुपये लूटे – Jamui News

जमुई शहर में सोमवार को बदमाशों ने पुलिस गश्ती व्यवस्था को चुनौती देते हुए कुछ ही घंटों के भीतर दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। कचहरी चौक इलाके में हुई इन घटनाओं से शहरवासियों में भय और नाराजगी का माहौल है। पहली घटना में झाझा बस स्टैंड निवासी शिक्षिका रश्मि सिन्हा के गले से सोने की चेन झपट ली गई। वह कोचिंग पढ़ाने जा रही थीं, तभी कचहरी चौक स्थित सीजीएम आवास के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारकर चेन छीनी और जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग की ओर फरार हो गए। पीड़िता ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। पुलिस संदिग्धों की पहचान में जुटी है। वहीं, दूसरी घटना में खैरा थाना क्षेत्र के झुंडों गांव निवासी एक महिला से 70 हजार रुपये छीन लिए गए। महिला स्टेट बैंक से पैसे निकालकर लौट रही थी। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी शहर में एक महिला शिक्षिका से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग हुई थी, लेकिन उस मामले में अब तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *