मुख्य बातें

म्यूल अकाउंट का बड़ा नेटवर्क पकड़ाया: 200 से ज्यादा बैंक खाते साइबर अपराधियों को बेचे; 4 साल से कर रहा था काम, करोड़ों रुपए के ट्रांजक्शन का खुलासा – durg-bhilai News

म्यूल अकाउंट का बड़ा नेटवर्क पकड़ाया:  200 से ज्यादा बैंक खाते साइबर अपराधियों को बेचे; 4 साल से कर रहा था काम, करोड़ों रुपए के ट्रांजक्शन का खुलासा – durg-bhilai News

म्यूल एकाउंट उपलब्ध करवाकर सायबर ठगी करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुपेला थाना और एसीसीयू की टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के मास्टरमाइंड मनोज कुमार भुतड़ा को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब चार साल से म्यूल अकाउंट का अवैध कारोबार चला रहा था और अलग-अलग राज्यों के साइबर अपराधियों को बैंक खाते बेचता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी अब तक 200 से ज्यादा म्यूल अकाउंट खुलवा चुका है। इनमें इंडसइंड बैंक, आईडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक समेत कई बैंकों के खाते शामिल हैं। इन खातों में करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन होने की जानकारी पुलिस को मिली है। आरोपियों के पास से 11 पासबुक, 7 एटीएम कार्ड, 3 फिनो पेमेंट किट, 3 आधार कार्ड और एक पैन कार्ड जब्त किया गया है। आरोपियों को सुपेला ओवरब्रिज के पास पांच रास्ता हनुमान मंदिर के करीब घेराबंदी कर पकड़ा गया। 15 से 40 हजार में बेचे जाते थे खाते
पुलिस के अनुसार मनोज कुमार भुतड़ा वर्ष 2022 से यह नेटवर्क चला रहा था। वह बालोद, गुण्डरदेही, दुर्ग, जगदलपुर और आसपास के इलाकों में लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाता था। इसके बाद इन खातों को साइबर और आर्थिक अपराध में शामिल लोगों को बेच दिया जाता था। साधारण सेविंग अकाउंट 15 से 20 हजार रुपए में और करंट अकाउंट 40 से 50 हजार रुपए में बेचे जाते थे। आरोपी खुद देता था खाता खुलवाने के लिए पैसे
पुलिस ने बताया कि आरोपी खाते खुलवाने के लिए जरूरी मिनिमम बैलेंस की रकम भी खुद देता था। खाता खुलने के बाद वह रकम वापस निकाल लेता था। इतना ही नहीं, बड़े ट्रांजेक्शन वाले खातों को वह बैंक में होल्ड भी करवा देता था और बाद में बैंक अधिकारियों से संपर्क कर होल्ड हटवाकर रकम निकाल लेता था। पुलिस को शक है कि आरोपी की कुछ बैंक कर्मचारियों तक भी पहुंच थी। दूसरे राज्यों में भी तलाश कर रही थी पुलिस
दुर्ग पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद, सूरत, रायपुर और जगदलपुर की पुलिस भी मनोज भुतड़ा की तलाश कर रही थी। वर्तमान में वह बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के तर्राभाठा गांव में रह रहा था। उसके साथी बस्तर और बालोद इलाके में सक्रिय थे। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज कुमार भुतड़ा निवासी ग्राम बिरेतरा जिला बालोद, केवल सेठिया निवासी केसलुर जिला बस्तर और सत्यनारायण सेठिया निवासी मांझीगुड़ा थाना दरभा जिला बस्तर शामिल हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में गिरोह से जुड़े कई और लोगों के नाम सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों को रवाना किया गया है। मामले में सुपेला थाना में अपराध क्रमांक 718/2026 के तहत धारा 317(2) और 318(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी मनोज को भिलाई के सुपेला से गिरफ्तार करना बताया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *