मुख्य बातें

जींद में ढाबे पर तोड़फोड़, स्कॉर्पियो में आए बदमाश: बोले-होटल बढ़िया चल रहा, 10 हजार रुपए हफ्ता दो, मना करने पर भड़के – Jind News

जींद में ढाबे पर तोड़फोड़, स्कॉर्पियो में आए बदमाश:  बोले-होटल बढ़िया चल रहा, 10 हजार रुपए हफ्ता दो, मना करने पर भड़के – Jind News

जींद जिले के सफीदों में पानीपत रोड पर स्थित एक ढाबे पर रंगदारी मांगने और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। कुछ बदमाशों ने ढाबा संचालक से हर हफ्ते 10 हजार रुपए की मांग की। मना करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से ढाबे में जमकर तोड़फोड़ की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सफीदों के राहड़ा मोहल्ला निवासी शिकायतकर्ता शुभम ने शहर थाना पुलिस को बताया कि वह पानीपत रोड पर ढाबा चलाता है। सोमवार तड़के करीब 4 बजे वह अपने ढाबे पर मौजूद था, तभी एक बिना नंबर प्लेट की सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी से तीन-चार अज्ञात युवक नीचे उतरे और उसे धमकी देने लगे। हफ्ता देने की मना करने पर की तोड़फोड़ बदमाशों ने शुभम से कहा कि उसका ढाबा बहुत अच्छा चल रहा है और यहां काफी बसें रुकती हैं। उनमें से एक युवक ने अपना नाम तपन बताया और सीधे शब्दों में रंगदारी मांगते हुए कहा कि उसे हर सप्ताह 10 हजार रुपए का हफ्ता चाहिए। शुभम ने जब बदमाशों को हफ्ता देने से साफ मना कर दिया, तो मुख्य आरोपी तपन ने तुरंत फोन करके अपने 10-12 अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। सभी आरोपियों ने ढाबे पर हमला कर दिया और शीशे, काउंटर, फ्रिज, कुर्सियां और अन्य कीमती सामान तोड़ दिया। शुभम ने तुरंत ‘डायल 112’ पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को सूचना दिए जाने की भनक लगते ही आरोपी अपने वाहनों में सवार होकर मौके से फरार हो गए। शहर थाना सफीदों पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें जुटीं, जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी घटना की सूचना मिलते ही सफीदों शहर थाना पुलिस और सीआईए (CIA) सफीदों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए इलाके में नाकाबंदी भी की, लेकिन फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। शहर थाना सफीदों के कार्यकारी थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि ढाबा संचालक शुभम की शिकायत पर मुख्य आरोपी तपन को नामजद किया गया है, जबकि उसके 10-12 अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और सीआईए की टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं, आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *