मुख्य बातें

पुलिस डीएवी स्कूल में स्केटिंग रिंक का उद्घाटन – Jalandhar News

पुलिस डीएवी स्कूल में स्केटिंग रिंक का उद्घाटन – Jalandhar News

जालंधर | पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में जिले के पहले स्केटिंग रिंक का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर एडीजीपी एम.एफ. फारुखी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जबकि आईजीपी राजपाल सिंह संधू भी उपस्थित रहे। स्केटिंग रिंक के उद्घाटन के बाद स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार स्केटिंग प्रदर्शन किया। इसके साथ ही रोलर हॉकी का एक फ्रेंडली मैच भी खेला गया। नए स्केटिंग रिंक में 75 मीटर का स्पीड ट्रैक और रोलर हॉकी ग्राउंड बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत पर स्केट्स पहनकर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि ने स्कूल के 30 वर्ष पूरे होने पर एक स्मारक चिह्न का भी अनावरण किया। प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्केटिंग कोच दिलबाग सिंह काहलों और बलराम भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *