मुख्य बातें

कैथल में बर्खास्त पुलिसकर्मी सुनील संधू का वीडियो वायरल: डायल 112 कर्मचारी को लगा रहे फटकार, आग देखकर की थी कॉल – Kaithal News

कैथल में बर्खास्त पुलिसकर्मी सुनील संधू का वीडियो वायरल:  डायल 112 कर्मचारी को लगा रहे फटकार, आग देखकर की थी कॉल – Kaithal News

कैथल में पुलिस विभाग से बर्खास्त किए गए हेड कांस्टेबल सुनील संधू की डायल 112 गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के साथ तीखी बहस हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे पुलिस कर्मचारी को कड़ी फटकार लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कर्मचारी पर पुलिस की छवि खराब करने का भी आरोप लगा रहे हैं। वीडियो एक दिन पहले का पुलिस लाइन के पास का बताया जा रहा है। जहां पर सुनील संधू को सूखी घास व पौधों में आग लगी दिखाई देती है। उनकी सूचना पाकर फायर ब्रिगेड और डायल 112 की गाड़ियां मौके पर पहुंचती हैं। इस दौरान उनकी डायल 112 पर तैनात कर्मचारी से बहस होती है। बोले-तेरे को लास्ट बार समझा दिया, दिमाग ठीक कर लो वीडियो में सुनील संधू एक पुलिस कर्मचारी से बहस करते हुए कहते हैं कि भाई अपने आपको समझा लो, वे सारी सुन रहे हैं। तेरे को लास्ट बार समझा दिया गया है। तूने पहले भी फोन करने के दौरान कहा था कि ये कुछ नहीं करता। दिमाग ठीक कर लो, कहीं तुम्हें दिक्कत बन जाएगी। उसने 112 पर कॉल करके कोई बुरा काम थोड़े ही किया। वहीं दूसरे कर्मचारी को बताते हुए सुनील कहता है कि अपने साथी को ठीक करो। उसने दूसरी बार उसके साथ ऐसा किया है। कहा- ऐसे कर्मचारियों ने पुलिस की छवि खराब कर रखी सुनील संधू ने कहा कि पहले भी इस कर्मचारी ने ऐसे ही किया था। आज भी कॉल किया तो आकर बोला कि तू क्या काम करता है। तुझे कोई काम नहीं, इसलिए बार बार फोन करता है और अब भाग रहा है। उन्होंने एसपी कैथल को वीडियो में बोलते हुए कहा कि ऐसे कर्मचारियों ने पुलिस की छवि खराब कर रखी है। उन्होंने आग देखकर 112 पर कॉल कर दी तो कोई गुनाह तो नहीं किया। जब सुनील संधू से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि किसी घटना के बार में डायल 112 पर सूचना देना गलत नहीं है, लेकिन कर्मचारी समाधान की बजाय उनको ही गलत साबित करने के प्रयास में था। उन्होंने आग की सूचना देकर कोई गुनाह थोड़े किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *