मुख्य बातें

सनराइजर्स और राजस्थान के बीच मुकाबला आज: प्रैक्टिस के बाद होटल में काटा केक, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक के बल्ले का इंतजार – Chandigarh News

सनराइजर्स और राजस्थान के बीच मुकाबला आज:  प्रैक्टिस के बाद होटल में काटा केक, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक के बल्ले का इंतजार – Chandigarh News


सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्रैक्टिस करते हुए।

मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह पंजाब न्यू स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच नॉकआउट मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमों ने मंगलवार देर शाम प्रैक्टिस भी की। प्रैक्टिस के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से

.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नीतीश कुमार रेड्डी का जन्मदिन मनाते हुए।

इस साल के दोनों मुकाबले सनराइजर्स ने जीते 2026 में दोनों टीमें दो मैचों में आमने-सामने हुई हैं। पहला मुकाबला 13 अप्रैल को हैदराबाद में खेला गया, जिसमें सनराइजर्स ने 6 विकेट पर 216 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान की टीम 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।

दूसरा मुकाबला 25 अप्रैल को जयपुर में खेला गया। इसमें राजस्थान की टीम ने होम ग्राउंड पर 228 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट रहते हासिल कर लिया था।

ईशान किशन ने बनाए 91 रन पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ईशान किशन ने 91 और हेनरिक क्लासेन ने 40 रन बनाए थे। इस मैच में चार विकेट लेने वाले गेंदबाज मैन ऑफ द मैच बने थे।

वहीं दूसरे मैच में राजस्थान की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंद में 103 रन बनाए थे। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ईशान किशन ने 74 और अभिषेक शर्मा ने 57 रन की पारी खेली थी।

राजस्थान की टीम प्रैक्टिस करते हुए।

राजस्थान की टीम प्रैक्टिस करते हुए।

पांच आम लोगों और तीन वीआईपी की पार्किंग

मैच के चलते बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है, जिस कारण इलाके में भारी ट्रैफिक और जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले पार्किंग और रूट प्लान की जानकारी जरूर देख लें। एडवाइजरी के मुताबिक, आम दर्शकों के लिए P4, P5, P6, P7 और P8 पार्किंग निर्धारित की गई है, जहां पहुंचने के लिए ओमैक्स राउंडअबाउट का रास्ता तय किया गया है।

वीआईपी लोगों के लिए P1, P2 और P3 पार्किंग रखी गई है, जहां जाने के लिए मार्बल मार्केट लाइट से टोगन रोड का उपयोग करना होगा। P3 पार्किंग को खासतौर पर मीडिया, पीआईपी और दिव्यांग दर्शकों के लिए रिजर्व किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *