मुख्य बातें

इंदौर सराफा में एएसआई के बेटे से मारपीट मामला: आंख के ऊपर की हड्डी फ्रैक्चर,परिजन बोले-गंभीर चोट पर भी पुलिस ने आरोपियों पर नहीं की सख्त कार्रवाई – Indore News

इंदौर सराफा में एएसआई के बेटे से मारपीट मामला:  आंख के ऊपर की हड्डी फ्रैक्चर,परिजन बोले-गंभीर चोट पर भी पुलिस ने आरोपियों पर नहीं की सख्त कार्रवाई – Indore News

इंदौर के सराफा बाजार में 22 मई की रात एक छात्र के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना में जिले के बाहर पदस्थ एक एएसआई के बेटे को गंभीर चोट आई है। छात्र की आंख के ऊपर की हड्डी फ्रैक्चर होने के बाद उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया, जबकि बाद में परिजन उसे दाहोद के अस्पताल ले गए। मामले में परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सराफा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रेनेस कॉलेज का छात्र ध्रुव सिंह पुत्र अशोक सिंह अपने दोस्तों के साथ 22 मई की रात सराफा बाजार घूमने आया था। इसी दौरान वहां मौजूद रोहन पुत्र सिकंदर गुर्जर से उसका धक्का लगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस बात पर रोहन और उसके दो साथियों ने ध्रुव के साथ जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया विवाद के बाद दोनों पक्ष सराफा थाने पहुंचे थे। यहां पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया और रोहन समेत उसके साथियों को छोड़ दिया। हालांकि बाद में ध्रुव की तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में आंख के ऊपर की हड्डी फ्रैक्चर होना सामने आया। इसके बाद परिजन उसे आगे के उपचार के लिए दाहोद ले गए। ध्रुव के परिजनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया घटना के बाद ध्रुव के परिजनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि गंभीर चोट आने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की। बताया जा रहा है कि ध्रुव के पिता अशोक सिंह का परिवार इंदौर पुलिस लाइन में रहता है। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *