मुख्य बातें

भीलवाड़ा में आज 4 घंटे बिजली कटौती: सुबह 7 से 11 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई, जानें कौनसे क्षेत्र होंगे प्रभावित – Bhilwara News

भीलवाड़ा में आज 4 घंटे बिजली कटौती:  सुबह 7 से 11 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई, जानें कौनसे क्षेत्र होंगे प्रभावित – Bhilwara News

भीलवाड़ा शहर में बुधवार को इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते कई क्षेत्रों में चार घंटे तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक निर्धारित पावर कट रहेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी कार्य तय समय से पहले निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। 33/11KV पंचवटी ग्रिड सहित कई क्षेत्रों में रहेगा पावर कट एवीएनएल के सहायक अभियंता राम मिलन यादव ने बताया कि 33/11KV पंचवटी ग्रिड के अंतर्गत आने वाले पंचवटी, छोटी हरनी, बड़ी हरनी, ओडो का खेड़ा, हरनी महादेव, काईन हाउस, मुख्यमंत्री जन आवास योजना, जमुना विहार, कुमुद विहार-1, 2 और 3, तेरापंथ नगर, आदित्य विहार, मंगरॉप रोड, समेलिया फाटक, पाम रिसोर्ट, होटल ग्लोरिया इन, समता रिसोर्ट, होटल श्रीलोक, कनक पेट्रोल पंप, सेंट्रल एकेडमी स्कूल, सावरिया रिसोर्ट और ज्योति नगर क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। न्यू हाउसिंग बोर्ड, शास्त्री नगर और भोपालपुरा क्षेत्र भी रहेंगे प्रभावित पावर कट के दौरान गोकुलम विलास, शास्त्री नगर विस्तार, वैभव नगर, न्यू हाउसिंग बोर्ड, कीर्ति नगर, हुसैन कॉलोनी, बोहरा कॉलोनी, सालासर बालाजी, भोपालपुरा रोड, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, सोनी हॉस्पिटल, रांका हाउस, भोपालपुरा, शास्त्री नगर सेक्टर-सी, नीलकंठ कॉलोनी, एलटूसी कॉलेज, तेज सिंह सर्किल, श्याम विहार, ज्योति नगर, मुहम्मदी कॉलोनी, गांधी सागर तालाब के सामने और भवानी नगर क्षेत्र में भी चार घंटे तक बिजली बंद रहेगी। हरनी रोड, तिलक नगर और पॉलीटेक्निक कॉलेज क्षेत्र में भी असर इसके अलावा सुंदरम् रिसोर्ट, लक्ष्मी नगर, हनुमान कॉलोनी, बड़ला चौराहा, स्विफ्ट कॉलेज, मंगलम प्लाजा, इंद्रा कॉलोनी, हरनी रोड, सिंधु नगर पंप हाउस, तिलक नगर पंप हाउस, विद्या निकेतन पंप हाउस, तिलक नगर सेक्टर-6, पॉलीटेक्निक कॉलेज, श्री विहार, गोकुल विहार, आदर्श विहार, कृष्ण कुंज और राधे नगर के आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *