मुख्य बातें

कल से बारिश का अलर्ट, पारा फिर 47 डिग्री: आज 5 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, श्रीगंगानगर सबसे गर्म – Jaipur News

कल से बारिश का अलर्ट, पारा फिर 47 डिग्री:  आज 5 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, श्रीगंगानगर सबसे गर्म – Jaipur News

राजस्थान में नौतपा के दौरान तेज गर्मी और हीटवेव से हाल बुरे हैं। मंगलवार को श्रीगंगानगर में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी, कोटा समेत कई जिले मंगलवार सीवियर हीटवेव की चपेट में रहे।

.

सीकर में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ और यहां बादल छाने के बाद तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 27 मई को 5 जिलों में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 28 मई से 30 मई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में मौसम की तस्वीर…

सांभर लेक में तेज गर्मी के बाद भी फ्लेमिंगो बड़ी संख्या में रुके हुए हैं। फोटो क्रेडिट: गौरव दाधीच वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट

लू और गर्मी के कारण उदयपुर के अधिकतर टूरिस्ट स्पॉट इन दिनों सूने नजर आ रहे हैं। कुछ लेक में शाम के समय लोकल टूरिस्ट आ रहे हैं।

लू और गर्मी के कारण उदयपुर के अधिकतर टूरिस्ट स्पॉट इन दिनों सूने नजर आ रहे हैं। कुछ लेक में शाम के समय लोकल टूरिस्ट आ रहे हैं।

ये शहर सबसे ज्यादा गर्म रहे

गर्मी से जुड़े बड़े अपडेट्स…

दिनभर लू चली, पारा 47 डिग्री: पिछले 24 घंटे में राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में तेज गर्मी रही। सबसे ज्यादा तापमान 47 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर जिले में दर्ज हुआ। जबकि बीकानेर, फलोदी में 46, जैसलमेर में 45.6, कोटा में 45.4, बाड़मेर में 44.4, चित्तौड़गढ़, अलवर में 44.2, पिलानी में 44.9, चूरू में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन सभी शहरों में मंगलवार सुबह से तेज धूप रहने के साथ हीटवेव का दौर शुरू हो गया।

न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर: दिन में तेज गर्मी और हीटवेव के बाद कुछ शहरों में रात में भी गर्मी से राहत नहीं है। इसमें जयपुर, कोटा, जोधपुर, नागौर, फलोदी, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, हनुमानगढ़, करौली, दौसा शामिल है। मंगलवार को सबसे ज्यादा गर्म रात कोटा में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में बड़े शहरों में मौसम का हाल

जयपुर: मंगलवार को भी गर्मी और हीटवेव का असर रहा। अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि रात का तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में उमस भी बीते कुछ दिनों में बढ़ी है। मौसम विभाग ने जयपुर में दो दिन इसी तरह की गर्मी रहने का अनुमान जताया है।

जयपुर में सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा जगह-जगह प्याऊ लगाकर राहगीरों को ठंडा पानी पिलाया गया।

जयपुर में सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा जगह-जगह प्याऊ लगाकर राहगीरों को ठंडा पानी पिलाया गया।

अजमेर: यहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी और धूलभरी हवा का असर बना रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। 28 मई से सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ मौसम का मिजाज बदल सकता है। 29 मई से अजमेर संभाग में कहीं-कहीं आंधी और बारिश की संभावना है।

अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में भी छाया के इंतजाम किए गए। इसके लिए जगह-जगह टेंट लगाए गए हैं।

अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में भी छाया के इंतजाम किए गए। इसके लिए जगह-जगह टेंट लगाए गए हैं।

कोटा: मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री रहा। दिनभर तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आया और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।

कोटा में गर्मी ने कोचिंग स्टूडेंट्स की परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर की क्लासेज में छात्रों को सबसे ज्यादा मुश्किल हो रही है।

कोटा में गर्मी ने कोचिंग स्टूडेंट्स की परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर की क्लासेज में छात्रों को सबसे ज्यादा मुश्किल हो रही है।

सीकर: पूरे दिन तेज धूप रहने के बाद शाम 4:00 बजे आसमान में घने बादल छाए। फिर बारिश का दौर शुरू हो गया। इस दौरान नवलगढ़ रोड पर ओले भी गिरे। बारिश होने के बाद सीकर के नवलगढ़ रोड पर करीब 1 फीट तक पानी भर गया। वहीं, अधिक्तम तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया।

सीकर में मंगलवार को तेज बारिश हुई। इस कारण कुछ देर के लिए शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली।

सीकर में मंगलवार को तेज बारिश हुई। इस कारण कुछ देर के लिए शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली।

जोधपुर: मंगलवार दिन का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पिछले दो दिन से उमस अधिक बढ़ने से लोग काफी परेशान हैं। शहर में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है।

जोधपुर में मंगलवार दिन में गर्म हवा चली। तेज धूप और लगातार बढ़ रहे तापमान ने भी शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है।

जोधपुर में मंगलवार दिन में गर्म हवा चली। तेज धूप और लगातार बढ़ रहे तापमान ने भी शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है।

उदयपुर: लेकसिटी में मंगलवार को गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

उदयपुर में घूमने पहुंचे लोग गर्मी से परेशान दिखे। इन दिनों शहर में टूरिस्ट की संख्या काफी कम है।

उदयपुर में घूमने पहुंचे लोग गर्मी से परेशान दिखे। इन दिनों शहर में टूरिस्ट की संख्या काफी कम है।

अलवर: शहर में मंगलवार को भीषण गर्मी रही। दिन में लू का असर तेज रहा। दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहा। गर्मी से दिन में सड़कें सूनी रही। सुबह सात बजे से ही गर्म हवा का असर शुरू हो गया था। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी रहने का अनुमान है।

अलवर में तेज गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार अगले तीन दिन में गर्मी और बढ़ सकती है।

अलवर में तेज गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार अगले तीन दिन में गर्मी और बढ़ सकती है।

…..

राजस्थान में गर्मी…ये खबरें भी पढ़िए

1. सोने जैसा चमकने वाला किला भी तपा, दीवार छूना मुश्किल:जैसलमेर में टूरिस्ट पैकेज के रेट गिरे, महीनेभर खराब न होने वाली मिठाई का प्रोडक्शन आधा

जैसलमेर की गर्मी अपने चरम पर है। यहां के वर्ल्ड फेमस सोनार किले (सोने जैसा चमकने वाला) की दीवारें तपने लगी हैं। सैलानियों से भरी रहने वाली गलियां, हवेलियां, फोर्ट, लेक सब सूने हैं। पूरी खबर पढ़िए…

2. राजस्थान के सबसे गर्म शहर से रिपोर्ट:लोग घरों में कैद, सड़कों पर सन्नाटा पसरा; 48.3 डिग्री तक पहुंच चुका तापमान

बाड़मेर राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। वहीं बाड़मेर फलोदी, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर के साथ राजस्थान के टॉप-5 जिलों में रहता है। इस बॉर्डर इलाके में गर्मी ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। पूरी खबर पढ़िए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *