मुख्य बातें

काउंसिल चुनाव में घर-घर जाकर बांटी कोल्ड ड्रिंक व सामान: वीडियो हुआ वायरल, मोहाली पुलिस ने पूर्व सरपंच समेत तीन लोगों पर दर्ज की FIR – Mohali News

काउंसिल चुनाव में घर-घर जाकर बांटी कोल्ड ड्रिंक व सामान:  वीडियो हुआ वायरल, मोहाली पुलिस ने पूर्व सरपंच समेत तीन लोगों पर दर्ज की FIR – Mohali News

मोहाली के डेराबस्सी में नगर काउंसिल चुनाव से एक दिन पहले रेहड़ी पर कोल्ड ड्रिंक व अन्य सामान वोटरों को घर-घर पहुंचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पूर्व सरपंच व उसके समर्थक इस काम में जुटे हुए थे। इस संबंध में बीजेपी पार्षद रणजीत सिंह रेड्डी की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई थी। साथ ही मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए ईसापुर के पूर्व सरपंच चरणजीत सिंह उर्फ बइया, हरदित्ता सिंह उर्फ काला और नरेंद्र सिंह उर्फ राणा को नामजद किया है। नरेंद्र सिंह पहले सरपंच रह चुका है। डेराबस्सी थाने के एसएचओ सुमित मोर ने बताया कि वीडियो वायरल हुआ था। मामले की शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा जल्द ही बनती कार्रवाई की जाएगी। ऐसे दर्ज हुआ था मामला डेराबस्सी पुलिस के मुताबिक 26 मई को नगर काउंसिल चुनाव से ठीक पहले वार्ड नंबर 16 स्थित ईसापुर कॉलोनी में कुछ लोग रेहड़ी पर शराब और कोल्ड ड्रिंक लेकर घर-घर जाकर बांट रहे थे। इस संबंधी एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वहीं बीजेपी से पार्षद का चुनाव लड़ रहे व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने वीडियो की जांच की, जिसमें सामने आया कि ईसापुर कॉलोनी की एक गली में मकान नंबर 789 के पास कथित तौर पर सामान और अन्य पेय पदार्थ मतदाताओं में वितरित किए जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में ईसापुर निवासी चरणजीत सिंह उर्फ बइया, हरदित्ता सिंह उर्फ काला और नरेंद्र सिंह उर्फ राणा को नामजद किया है। नरेंद्र सिंह पहले सरपंच रह चुका है।

19 वार्डों में हुए चुनाव डेराबस्सी नगर काउंसिल में कुल 19 वार्ड हैं। यहां 18 वार्डों में चुनाव हुए। कुल 79 उम्मीदवार मैदान में डटे रहे। जिला प्रशासन द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार, इस बार डेराबस्सी नगर काउंसिल चुनाव में 57.09 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अब 29 मई को मतगणना होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *