मुख्य बातें

कांकेर में भीषण गर्मी से सैकड़ों चमगादड़ों की मौत: सरोना गांव में 500 से अधिक चमगादड़ की हीट-स्ट्रोक से गई जान,पेड़ों से गिरकर मर रहे – Kanker News

कांकेर में भीषण गर्मी से सैकड़ों चमगादड़ों की मौत:  सरोना गांव में 500 से अधिक चमगादड़ की हीट-स्ट्रोक से गई जान,पेड़ों से गिरकर मर रहे – Kanker News

कांकेर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू का असर अब वन्यजीवों पर भी दिखने लगा है। जिले के सरोना गांव में पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत हो रही है। बताया जा रहा है कि तेज गर्मी और हीट स्ट्रोक के कारण चमगादड़ पेड़ों से गिरकर मर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो से चार दिनों के भीतर 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत हो चुकी है। पेड़ों से चमगादड़ों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी। बढ़ते तापमान और लू है वजह विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ते तापमान और लू के कारण चमगादड़ हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। पशुचिकित्सा सहायक शल्यज्ञ रोशन साहू ने बताया कि अत्यधिक तापमान और गर्म हवाओं की वजह से चमगादड़ों की मौत होने की आशंका है। अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या भीषण गर्मी का असर सिर्फ वन्यजीवों पर ही नहीं, बल्कि इंसानों की सेहत पर भी पड़ रहा है। जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डिहाइड्रेशन, उल्टी, चक्कर और लू से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉक्टरों ने दी यह सलाह डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *