लुधियाना में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से युवतियों और नाबालिग लड़कियों के लापता होने के लगातार मामले सामने आए हैं। कई मामलों में परिवारों ने युवकों पर शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप लगाए हैं, जबकि कुछ मामलों में अज्ञात लोगों पर अगवा कर छिपाकर रखने का शक जताया गया है। पुलिस ने विभिन्न थानों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 16 साल की लड़की घर से लापता, परिजनों ने जताया अपहरण का शक थाना बस्ती जोधेवाल क्षेत्र में रहने वाली सोनिया (काल्पनिक) ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 21 अप्रैल 2026 को बिना बताए घर से चली गई। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों को शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने लड़की को गलत मंशा से अपने कब्जे में छिपाकर रखा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज किया है। लड़की की तलाश में पुलिस पार्टियां रेड भी कर कही है। शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने का आरोप
साहनेवाल इलाके में रहने वाले रमेश (काल्पनिक)ने शिकायत दी कि उनकी 16 वर्षीय बेटी रानी (काल्पनिक) 5 मई 2026 को घर से गायब हो गई। जांच के दौरान पता चला कि सूरज नामक युवक उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने आरोपी सूरज निवासी महादेव नगर, लोहारा के खिलाफ BNS की धारा 137(2) और 96 के तहत मामला दर्ज किया है। 11 साल की बच्ची गायब, अज्ञात पर केस दर्ज
थाना हैबोवाल इलाके से 11 वर्षीय बच्ची अरचना (काल्पनिक) के लापता होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रंजू देवी (काल्पनिक) ने बताया कि उनकी पोती 8 मई 2026 को बिना बताए घर से चली गई। काफी तलाश के बावजूद बच्ची का कोई पता नहीं चला। परिवार ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची को गलत इरादे से कहीं छिपाकर रखा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज किया है। सिलाई सेंटर गई युवती संदिग्ध हालात में गायब
थाना डिवीजन नंबर 8 क्षेत्र में रहने वाले शाम प्रसाद (काल्पनिक) ने पुलिस को बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी रजनी (काल्पनिक)18 मई 2026 को अपने भाई सूरज के साथ मोटरसाइकिल पर सिलाई-कढ़ाई सेंटर गई थी। भाई उसे सेंटर के बाहर छोड़कर घर लौट आया, लेकिन रजनी वापस नहीं आई। जांच के दौरान परिवार को पता चला कि पुनीत कुमार नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने आरोपी पुनीत कुमार निवासी फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के खिलाफ BNS की धारा 127(5) के तहत मामला दर्ज किया है। फोकल प्वाइंट से किशोरी लापता, शादी का झांसा देने का शक
थाना फोकल प्वाइंट इलाके में रहने वाली अनुपमा देवी (काल्पनिक) ने शिकायत दी कि उनकी 16-17 वर्षीय बेटी प्रिया (काल्पनिक) 17 मई 2026 को बिना बताए घर से चली गई। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिवार को शक है कि किसी अज्ञात युवक ने शादी का झांसा देकर उसे भगाया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 137(2) और 96 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है। लापता लड़कियों और युवतियों की तलाश के लिए विभिन्न टीमों को लगाया गया है।
Source link
