मुख्य बातें

आज इस्तीफा दे सकते हैं कर्नाटक के CM सिद्धारमैया: कांग्रेस विधायक बोले- डीके शिवकुमार होंगे अगले सीएम; 15 से 20 नए मंत्री भी बनेंगे

आज इस्तीफा दे सकते हैं कर्नाटक के CM सिद्धारमैया:  कांग्रेस विधायक बोले- डीके शिवकुमार होंगे अगले सीएम; 15 से 20 नए मंत्री भी बनेंगे


  • Hindi News
  • National
  • Karnataka CM Siddaramaiah May Resign Tomorrow; DK Shivakumar To Be Next CM

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ बैठक की।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा है और बेंगलुरु में अपने आवास पर मंत्रियों की ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’ बुलाई है।

कांग्रेस विधायक अशोक पत्तन के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सीएम बन सकते हैं। सीएम पद के साथ सरकार के मंत्रिमंडल में भी फेरबदल होगा। कैबिनेट में करीब 15 से 20 नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। कर्नाटक कांग्रेस इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला भी बेंगलुरु पहुंच गए हैं।

केसी वेणुगोपाल के साथ कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार। दोनों नेता 26 मई को दिल्ली पहुंचे थे।

केसी वेणुगोपाल के साथ कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार। दोनों नेता 26 मई को दिल्ली पहुंचे थे।

कर्नाटक में फेरबदल पर 4 दावे किए जा रहे हैं

  • सिद्धारमैया आज अपने मंत्रिमंडल के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग करेंगे।
  • सिद्धारमैया गवर्नर थावरचंद गहलोत को इस्तीफा सौपेंगे।
  • डीके शिवकुमार को शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना जाएगा। कांग्रेस डीके के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।
  • बिहार में NDA ने जिस तरह पूर्व सीएम नीतीश के बेटे को नई सरकार में मंत्री बनाया। उसी तरह सिद्धारमैया के बेटे को मंत्री बनाया जा सकता है।

दिल्ली में राहुल-खड़गे के साथ 6 घंटे बैठक हुई

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार सोमवार रात को दिल्ली पहुंचे थे।

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार सोमवार रात को दिल्ली पहुंचे थे।

26 मई को सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंचे थे। दोनों नेताओं की मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी के साथ 6 घंटे तक बैठक हुई। महासचिव वेणुगोपाल ने कहा था- जो अटकलें लगाई जा रही हैं, वे सिर्फ अटकलें हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। बैठक में राज्यसभा और विधान परिषद (MLC) चुनावों पर चर्चा हुई।

दैनिक भास्कर को पार्टी सूत्रों ने बताया था कि पहले सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। सिद्धारमैया ने पार्टी नेतृत्व से कहा था कि अगर मुझे हटाया गया तो पार्टी टूटेगी, क्योंकि 50-60 विधायक मेरे साथ हटेंगे। मैं डीके शिवकुमार के नीचे काम नहीं करूंगा।

भाजपा बोली- कर्नाटक में जल्द चुनाव तय

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह से प्रशासन ठप हो गया है। सिद्धारमैया ने कर्नाटक को 10 लाख करोड़ के कर्ज में धकेला है। इससे राज्य में मध्यावधि चुनाव होना तय है।

कर्नाटक CM के 2.5 साल का फॉर्मूला, कई बार अटकलें चलीं

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा 2023 से चल रही है। शिवकुमार के समर्थक विधायक कहते आ रहे हैं कि 2023 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री पद के लिए 2.5-2.5 साल की डील हुई थी, लेकिन सिद्धारमैया समर्थक इसे नकारते आए हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का 20 नवंबर 2025 को 2.5 साल का कार्यकाल पूरा हुआ था। कुछ विधायक जो डिप्टी CM डीके शिवकुमार के समर्थक माने जाते हैं, वे दिल्ली जाकर खड़गे से मिले थे।

———————————–

ये खबर भी पढ़ें…

डीके शिवकुमार का आरोप- कांग्रेस विधायकों को ₹5-5 करोड़ ऑफर हुए, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए खरीदने आए 4 लोग

कर्नाटक के बेंगलुरु में राज्यसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि ओडिशा कांग्रेस के विधायकों को क्रॉस-वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *